Showing posts with label औषधि. Show all posts
Showing posts with label औषधि. Show all posts

Tuesday, September 30, 2014

बवासीर (पाइल्स); भ्रम व तथ्य

मिथ्स और फैक्ट्स
1. पाइल्स बेहतर हो सकते हैं, पूरे ठीक नहीं
कभी-कभार पाइल्स दोबारा हो जाने की वजह से ऐसा माना जाता है कि इनका पूरा इलाज संभव नहीं है, लेकिन यह गलत है। आजकल कई ऐसी तकनीक आ चुकी हैं, जिनकी मदद से पाइल्स का पूरा इलाज किया जा सकता है और इसे जड़ से खतम किया जा सकता है।
2. इलाज लंबा है और दर्दनाक है
ओपन सर्जरी के मामले में यह बात ठीक हो सकती है, लेकिन अब कई और तरीके भी मौजूद हैं, जिनमें दर्द या परेशानी नहीं होती और इलाज भी लंबा नहीं खिंचता। कई तरीकों में तो अस्पताल में भर्ती होने की भी जरूरत नहीं होती।
3. पाइल्स से हमेशा खून आता है
सभी मरीजों को खून आना जरूरी नहीं है। पाइल्स कठोर मस्से होते हैं, जो ऐनस से बाहर आ जाते हैं। धीरे धीरे यह साइज में बढ़ते जाते हैं और जटिलताएं पैदा करते हैं। हर पाइल्स में खून आएगा ही, यह जरूरी नहीं है।
4. पाइल्स से कैंसर हो सकता है
पाइल्स होने से कैंसर होने का खतरा नहीं बढ़ता, लेकिन यह भी समझना होगा कि रेक्टल कैंसर और पाइल्स के लक्षण एक जैसे होते हैं। इसलिए डॉक्टर से सलाह करके यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि असली बीमारी है क्या।
5. पाइल्स टैबू है
दूसरे रोगों की तरह पाइल्स भी एक रोग है। कई बार लोग इसे टैबू मानकर झोलाछाप डॉक्टरों के फेर में फंस जाते हैं और पैसा व समय बर्बाद करते रहते हैं। अगर ऐसी परेशानी है तो झिझक छोड़कर फौरन किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह करें।